जामताड़ा जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ का वार्षिक बैठक सह चुनाव संपन्न
जामताड़ा जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ का
वार्षिक बैठक सह चुनाव कार्यक्रम जामताड़ा जिले के फतेहपुर स्थित होटल नेचर व्यू
में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के महासचिव संजीव कुमार झा
तथा पर्यवेक्षक के रूप में देवघर जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य
उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति
से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सूरज कुमार झा को जामताड़ा जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ का अध्यक्ष चुना गया।
वहीं बिष्णु मंडल
को कार्यकारी अध्यक्ष ठाकुर मणि सिंह
को वरीय उपाध्यक्ष दिलीप हेंब्रम, मनोज
मिश्रा अरुण मंडल
एवं चंचल गिरी को उपाध्यक्ष तथा
तापस भट्टाचार्य को उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता बनाया गया।इसके अलावा अभय कुमार सिंह
को महासचिव, श्रवेश
यादव को सचिव
संजय मंडल, वरुण
मंडल, मोहित भोक्ता
एवं वनमाल मंडल को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। किरण बेसरा को प्रतियोगिता प्रभारी
नृपेंद्र चंद्र सिंह को कार्यकारी संयोजक
सुमन भट्टाचार्य को मीडिया प्रभारी
गौतम मंडल को सह मीडिया प्रभारी, केशरी
यादव को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी,
शेख शमीम को सह इलेक्ट्रॉनिक
मीडिया प्रभारी तथा कैलाश मंडल
को कोषाध्यक्ष बनाया गया।वहीं समिति मोहंती
शिबू पंडित दारा सिंह हेंब्रम आकाश सावंत
कार्तिक झा, विपुल
गोस्वामी एवं रफीक अंसारी
को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में
सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।मौके पर पर्यवेक्षक आदर्श लक्ष्य ने सभी
नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जामताड़ा जिले में
सॉफ्टबॉल क्रिकेट की अपार संभावनाएं हैं। नई टीम के गठन से ग्रामीण एवं शहरी
क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने का कार्य और तेज़ होगा।मुख्य अतिथि संजीव
कुमार झा ने कहा कि संगठित प्रयास और ईमानदार नेतृत्व से जामताड़ा जिला सॉफ्टबॉल
क्रिकेट नई ऊंचाइयों को छुएगा। कार्यक्रम का समापन खेल के विकास और खिलाड़ियों के
उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ किया गया।















