छाता पोखर मकर संक्रांति
चांडिल अनुमंडल
अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड के ऐतिहासिक छाता पोखर में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर
श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही श्रद्धालु छाता पोखर पहुंचकर
आस्था की डुबकी लगाते नजर आए और परिवार की सुख समृद्धि शांति एवं खुशहाली के लिए मन्नतें
मांगी।मकर संक्रांति के अवसर पर छाता पोखर परिसर में धार्मिक आस्था के साथ साथ सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिला।
दोपहर बाद पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम से आए झुमुर दल
द्वारा मनमोहक गीत संगीत एवं पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसने श्रद्धालुओं और
संस्कृति प्रेमियों का मन मोह लिया।इस आयोजन में दुलमी दयापुर ओड़िया हेसालांग पलाशडीह जानुम झिमड़ी पारगामा किशुनडीह सिरुम बेरासी सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी
संख्या में लोग पहुंचे। साथ ही पश्चिम बंगाल से भी संस्कृति प्रेमियों की
उल्लेखनीय उपस्थिति रही।पूरे क्षेत्र में मकर संक्रांति को लेकर उत्सव और उल्लास
का माहौल देखने को मिला। छाता पोखर परिसर श्रद्धा भक्ति और लोक संस्कृति के रंगों से
सराबोर नजर आया।














