NEET पेपर लीक मामले पर किरेन रिजिजू का बयान, बोले- दोषियों को मिलेगी सजा
किरण रिजिजू ने कहा कि परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है तथा जो भी व्यक्ति अनियमितताओं में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अपने बयान में किरण रिजिजू ने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने दोहराया कि केंद्र सरकार ऐसे मामलों को गंभीरता से ले रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्पष्ट किया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। सरकार का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और अभ्यर्थियों का विश्वास बनाए रखना है। NEET 2026 से जुड़े विवाद के बीच सरकार लगातार यह संदेश दे रही है कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी।नई दिल्ली: NEET 2026 परीक्षा से जुड़े विवाद के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी स्पष्ट संदेश है कि ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
'दोषियों को सजा मिलनी चाहिए'
PM मोदी का संदेश दोहराया















