रांची 29 अगस्त 2026 आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति, कांके के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) के कुलपति से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के कार्य एवं संपदा विभाग द्वारा स्थानीय निविदाकारों को कथित रूप से नजरअंदाज किए जाने का मुद्दा कुलपति के समक्ष रखा। इसके अलावा टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्यों में कथित अनियमितता को लेकर भी प्रतिनिधियों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।

निर्माण कार्यों में नियमों के पालन पर सवाल

समिति के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में चल रहे कुछ निर्माण कार्यों में नियमों का समुचित पालन नहीं किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने इन मामलों की जांच कराने की मांग की, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि टेंडर एवं निर्माण कार्यों की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

स्थानीय मुद्दों पर भी हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान समिति के प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय से जुड़े अन्य स्थानीय मुद्दों को भी कुलपति के समक्ष रखा। इन विषयों पर कुलपति के साथ विस्तार से बातचीत हुई।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विश्वविद्यालय से संबंधित कार्यों में स्थानीय स्तर पर पारदर्शिता और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

प्रतिनिधिमंडल में ये लोग रहे शामिल

प्रतिनिधिमंडल में रंजीत टोप्पो, एनुअल हक अंसारी, हरिनाथ साहू, अभिषेक राज हेरेंज, सज्जाद अंसारी, राज कुमार महतो, अजीज अंसारी, दीपक दास, संजू मुंडा और राज किशोर राम सहित अन्य सदस्य शामिल थे।