संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, मनातू प्रखंड अध्यक्ष बने रंजीत यादव
मनातू (पलामू)। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से रविवार को पलामू जिले के मनातू प्रखंड में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर चर्चा करते हुए मनातू प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से रंजीत यादव को मनातू प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप मेहता ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव विकास प्रताप यादव ने किया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और प्रखंड स्तर पर संगठन की गतिविधियों को तेज करने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव ओंकार नाथ जायसवाल, प्रमंडलीय प्रवक्ता आशुतोष तिवारी, नगर अध्यक्ष योगेंद्र मंडल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शाहबाज अहमद, जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार दांगी, जिला उपाध्यक्ष चंदन चंदेल और सत्य प्रकाश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष रंजीत यादव को कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में मनातू प्रखंड में मोर्चा का संगठन और मजबूत होगा। साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन सक्रिय भूमिका निभाएगा।















