रांची हैंडमेड राखियों से सजा रांची समाहरणालय, छात्राओं ने उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को बांधी राखी
रांची: रक्षाबंधन के पावन
पर्व से पहले रांची समाहरणालय का माहौल गुरुवार को खासा आत्मीय नजर आया। गवर्नमेंट
मिडिल स्कूल नवीन आरक्षी, रांची-1
की छात्राओं ने समाहरणालय ब्लॉक-ए के
प्रांगण में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ
भजन्त्री को अपने हाथों से बनाई गई राखियां बांधकर पर्व को यादगार बना
दिया।छात्राओं द्वारा बांधी गई हैंडमेड राखियों को उपायुक्त ने आत्मीयता के साथ
स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से बातचीत की और उनके उज्ज्वल भविष्य की
कामना की।उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने छात्राओं को पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने और
शिक्षा को अपने जीवन का मजबूत आधार बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के जीवन को सशक्त और
आत्मनिर्भर बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है। इसलिए सभी छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई
करनी चाहिए और अपने भविष्य के लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करना
चाहिए। इस
अवसर पर उपायुक्त ने छात्राओं को उपहार स्वरूप पढ़ाई के लिए स्टेशनरी
किट भी
भेंट की। उपहार पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन
की ओर से सरकारी विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का
प्रयास किया जा रहा है, ताकि
विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में किसी प्रकार की बाधा न
हो।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने समाहरणालय में कार्यरत अन्य जिला स्तरीय
पदाधिकारियों को भी राखी बांधी और रक्षाबंधन का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया।इस मौके
पर जिला शिक्षा अधीक्षक रांची बादल
राज एवं
संबंधित विद्यालय की शिक्षिका सहित अन्य लोग उपस्थित थे।जिला प्रशासन ने जन
शिकायतों के लिए अबुआ साथी के तहत आधिकारिक
व्हाट्सएप नंबर 9430328080 भी
जारी किया है।स्टेशनरी किट
देकर बढ़ाया उत्साह














