बोकारो चंदनकियारी जेएलकेएम जयराम महतो पुलिस एसोसिएशन अर्जुन रजवार प्रदर्शन
बोकारो: जेएलकेएम विधायक जयराम महतो और धनबाद
जिले के बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित विवाद का मामला लगातार तूल पकड़ता जा
रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को बोकारो जिले के चंदनकियारी स्थित दुबेकाटा मोड़
पर जेएलकेएम के केंद्रीय महासचिव सह पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अर्जुन
रजवार के नेतृत्व में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन
के दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड पुलिस एसोसिएशन द्वारा विधायक जयराम महतो से माफी
मांगने की मांग से जुड़े बयान का विरोध किया। जेएलकेएम नेताओं ने इस मामले में
पुलिस एसोसिएशन से जयराम महतो से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।जेएलकेएम
के केंद्रीय महासचिव अर्जुन रजवार ने कहा कि झारखंड पुलिस एसोसिएशन की ओर से दिया
गया बयान एक निर्वाचित विधायक की गरिमा और मर्यादा को ठेस पहुंचाने का प्रयास है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की बयानबाजी से झारखंडी अस्मिता को भी नुकसान
पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।अर्जुन रजवार ने राज्य में पुलिस व्यवस्था को
लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य गठन के बाद से पुलिसिया कार्रवाई
और कथित भ्रष्टाचार के कारण आम लोगों का पुलिस व्यवस्था पर भरोसा कम हुआ है।
उन्होंने कहा कि आम लोगों को न्याय मिलने और अपराध नियंत्रण को लेकर व्यवस्था में
सुधार की जरूरत है। ये आरोप जेएलकेएम नेता की ओर से लगाए गए हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।उन्होंने
चेतावनी देते हुए कहा कि यदि झारखंड पुलिस एसोसिएशन जल्द ही विधायक जयराम महतो से
सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगता है, तो जेएलकेएम और उसके कार्यकर्ता आंदोलन को और तेज करेंगे।इस
मौके पर मनपुरन महतो, अमित
महतो, पंकज महतो, अनिल रजवार, नाजीर अंसारी, बाबूलाल रजवार, हराधन महतो, अशोक महतो, हेमंत कुमार, रंजीत महतो, बिक्रम कुमार, बिमल महतो, बिजेंद्र नाथ कर्मकार सहित बड़ी संख्या
में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।














