रामगढ़ डीसी ऋतुराज ने चटाक स्कूल का किया औचक निरीक्षण समय पर सिलेबस पूरा करने का निर्देश
रामगढ़ जिले के दुलमी प्रखंड स्थित चटाक गांव
में बुधवार को उपायुक्त (डीसी) ऋतुराज ने उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय का औचक
निरीक्षण किया। क्षेत्रीय विकास शैक्षणिक
गुणवत्ता और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का जायजा लेने पहुंचे डीसी ने
विद्यालय की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की और शिक्षकों को समय पर सिलेबस पूरा करने
का सख्त निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीसी ऋतुराज स्वयं क्लास
टीचर की भूमिका में नजर आए। उन्होंने ब्लैकबोर्ड पर
बच्चों को पढ़ाया और उन्हें सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम
है जिससे जीवन के हर सपने को पूरा किया जा
सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर पूरी एकाग्रता के साथ
पढ़ाई करने की सलाह दी। उपायुक्त ने विद्यार्थियों से बातचीत कर
यह जाना कि उन्हें समय पर पाठ्य पुस्तकें छात्रवृत्ति पोशाक और साइकिल योजना की राशि मिल रही
है या नहीं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि सरकार की किसी भी
कल्याणकारी योजना से कोई पात्र छात्र वंचित नहीं रहना चाहिए। विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा
करते हुए डीसी ने प्राचार्य और सभी शिक्षकों को आगामी परीक्षाओं को ध्यान में रखते
हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर सिलेबस पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा
कि सिलेबस समाप्त होने के बाद छात्रों को रिवीजन के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए
ताकि वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें। आधुनिक शिक्षा व्यवस्था का आकलन करने के
लिए डीसी ने विद्यालय की ICT लैब
का निरीक्षण किया। उन्होंने कंप्यूटरों की कार्यशीलता की जांच की और छात्रों की
कंप्यूटर दक्षता परखने के लिए उनसे कुछ प्रायोगिक कार्य भी करवाए। निरीक्षण के दौरान डीसी ने विद्यालय
कार्यालय पहुंचकर नोटिस बोर्ड शिक्षक
उपस्थिति पंजी और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने नोटिस
बोर्ड को नियमित रूप से अपडेट रखने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने मिड-डे मील योजना की
समीक्षा की रसोईघर की साफ-सफाई देखी और बच्चों को
निर्धारित मेनू के अनुसार पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद
की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए डीसी ने विद्यालय के खेल मैदान का भी निरीक्षण
किया। मैदान की स्थिति को देखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसे जल्द
अपग्रेड और सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय
शाखा रवींद्र कुमार गुप्ता प्रखंड
विकास पदाधिकारी अमित कुमार अंचल
अधिकारी किशोरी यादव सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी एवं विद्यालय के शिक्षक उपस्थित
रहे।छात्रों से सीधे
संवाद कर ली योजनाओं की जानकारी
समय पर सिलेबस पूरा
करने पर जोर
ICT लैब और कंप्यूटर
शिक्षा का लिया जायजा
मिड-डे मील और स्कूल
रिकॉर्ड की जांच
खेल मैदान को अपग्रेड
करने का निर्देश














