गिरिडीह  लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह जागृति ने नए लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 के प्रथम सेवा प्रकल्प के तहत राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे की पूर्व संध्या पर बुधवार को निखर लाउंज में सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को समाज और राष्ट्र निर्माण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा  एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब की अध्यक्ष शालिनी बैसखियार ने कहा कि चिकित्सक मानव जीवन की रक्षा और सेवा का सर्वोच्च दायित्व निभाते हैं  जबकि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आर्थिक पारदर्शिता वित्तीय अनुशासन और देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के इन दोनों महत्वपूर्ण वर्गों का सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने यह भी कहा कि लायंस क्लब सेवा  समर्पण और मानवता के मूल्यों के साथ समाजहित में निरंतर कार्य करता रहा है।

इस अवसर पर सीए विकास खेतान ने वित्तीय अनुशासन और आम लोगों के आर्थिक प्रबंधन पर अपने विचार साझा किए। वहीं डॉ. विकास माथुर ने गिरिडीह में स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी अपने अनुभव साझा किए।

सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डॉ. रीतेश सिन्हा   डॉ.विकास माथुर  डॉ. श्रवण  डॉ. श्यामल  डॉ. वर्षा डॉ. वैशाली और डॉ. सौरभ तरवे शामिल रहे। वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स में सीए विकास खेतान  सीए विकास बगड़िया  सीए संजय शर्मा और सीए राकेश कुमार को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्लब की अध्यक्ष शालिनी बैसखियार  सर्विस चेयरपर्सन सरिता बर्नवाल और कोषाध्यक्ष सीमा बर्नवाल की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर नीलम भदानी  रश्मि कंधवे  रश्मि भदानी  मनीषा कपिसवे  अनिता गुप्ता  संगीता बैसखियार  रागिनी प्रकाश  रीना सिंह  मीना गुप्ता  शशिकला  कविता बर्नवाल  सुनीता गुप्ता और सोना प्रकाश सहित क्लब की कई सदस्याएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का आयोजन  वन डिस्ट्रिक्ट  वन एक्टिविटी  अभियान के अंतर्गत किया गया तथा  Creating a Healthier  Brighter Future Together  के संकल्प के साथ समारोह का समापन हुआ।