करौली 11केवी बिजली तार करंट तीन दोस्तों की मौत राजस्थान हादसा
राजस्थान के करौली जिले में बिजली विभाग की कथित
लापरवाही ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। सड़क पर गिरे 11 केवी हाईटेंशन
बिजली तार की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो
गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार सड़क पर काफी समय से 11 केवी बिजली लाइन का टूटा
हुआ तार पड़ा था। आरोप है कि न तो बिजली आपूर्ति बंद की गई और न ही तार को हटाने
के लिए समय पर कोई कार्रवाई की गई। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां से
गुजर रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आई तीनों को तेज बिजली का झटका
लगा। करंट लगने से वे गंभीर रूप से झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों में आक्रोश बिजली विभाग पर लापरवाही का
आरोप हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में
ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते
हुए विरोध प्रदर्शन किया और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों
शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट
गई है। मुआवजे और कार्रवाई की मांग घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा
हाल है। इस हादसे को लेकर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने
भी सरकार से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने और दोषियों के खिलाफ कड़ी
कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि सड़क पर हाईटेंशन तार पहले
से गिरा हुआ था तो समय रहते बिजली आपूर्ति बंद क्यों नहीं की गई। इस प्रकार की
लापरवाही भविष्य में दोबारा न हो इसके लिए व्यवस्था में सुधार जरूरी है। जांच जारी फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जांच रिपोर्ट के आधार पर हादसे के कारणों और संभावित लापरवाही की जिम्मेदारी तय की
जाएगी।














