हजारीबाग आरोग्यम अस्पताल 10वीं वर्षगांठ डॉक्टर डे समारोह चिकित्सकों का सम्मान
हजारीबाग शहर के प्रतिष्ठित आरोग्यम
अस्पताल में स्थापना दिवस डॉक्टर डे और 10वीं वर्षगांठ का समारोह भव्य एवं गरिमामय
वातावरण में आयोजित किया गया। वर्ष 2016 में स्थापित अस्पताल ने सेवा के 10 सफल वर्ष पूरे
कर 11वें वर्ष में प्रवेश किया। इस अवसर पर चिकित्सकों कर्मचारियों अतिथियों और अस्पताल परिवार
की मौजूदगी में केक काटकर उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा प्रशासक जया सिंह मेडिकल
डायरेक्टर डॉ. रजत चक्रवर्ती लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. बी.एन.
प्रसाद न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. राहुल कुमार और नर्सिंग कॉलेज की
निर्देशिका प्रीति जैन ने संयुक्त रूप
से दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। समारोह के दौरान अस्पताल से जुड़े चिकित्सकों नर्सिंग स्टाफ तकनीकी एवं गैर-तकनीकी
कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान समर्पण और सेवा भावना के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित
किया गया। डॉक्टर डे के अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान की विशेष सराहना
की गई। कार्यक्रम में अस्पताल की 10 वर्षों की
उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया। बताया गया कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के
विस्तार के उद्देश्य से 30 मई 2025 को अस्पताल की
दूसरी शाखा का शुभारंभ किया गया, जिससे अधिक लोगों तक आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं पहुंच रही
हैं। समारोह का मुख्य आकर्षण रंगारंग सांस्कृतिक
कार्यक्रम रहे जिनमें संगीत नृत्य और विशेष
प्रस्तुतियों के माध्यम से चिकित्सकों की सेवा भावना और मानवता के प्रति उनके
योगदान को प्रदर्शित किया गया। उपस्थित मरीजों और उनके परिजनों ने भी अपने अनुभव
साझा करते हुए अस्पताल की सेवाओं की सराहना की। अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि जनता का विश्वास ही अस्पताल की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि
आरोग्यम अस्पताल सेवा को अपना धर्म मानते हुए आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से
लोगों की स्वास्थ्य सेवा करता रहेगा। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान
चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा निभाई गई भूमिका की भी सराहना की। प्रशासक जया सिंह ने कहा कि अस्पताल के लिए हर मरीज परिवार का सदस्य है। उन्होंने कहा कि पिछले 10
वर्षों में
सेवा संवेदनशीलता और
विश्वास ही आरोग्यम अस्पताल की पहचान रहे हैं और आगे भी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं
के साथ मानवीय व्यवहार को प्राथमिकता दी जाएगी। समारोह के दौरान डॉ. बी.एन.
प्रसाद ने मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रजत
चक्रवर्ती को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित
किया। कार्यक्रम के अंत में सभी चिकित्सकों कर्मचारियों और उनके परिजनों ने सामूहिक छायाचित्र के साथ
अस्पताल के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के संकल्प को दोहराया।














