फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, कोल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमा नाथ कोल की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
जामताड़ा: जिले के फतेहपुर थाना
क्षेत्र में शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारत प्राचीन आदिवासी कोल
जाति कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी उमा नाथ कोल करीब 70 वर्ष की मौत हो गई।
उनके निधन की खबर मिलते ही कोल समाज के साथ क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक हलकों
में शोक की लहर दौड़ गई। उमा नाथ कोल लंबे समय से कोल समाज के
अधिकारों, संगठन और उत्थान के लिए सक्रिय थे। उन्हें एक समर्पित सामाजिक
कार्यकर्ता और जननेता के रूप में जाना जाता था। बताया जाता है कि उनका झारखंड
आंदोलन से भी पुराना जुड़ाव रहा था और वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक नेताओं
में शामिल शिबू सोरेन के करीबी सहयोगियों में गिने जाते थे। फतेहपुर
डिग्री कॉलेज के पास हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को उमा नाथ
कोल मोटरसाइकिल से फतेहपुर से जामताड़ा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर डिग्री
कॉलेज के समीप सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो
गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूसरी मोटरसाइकिल
कथित तौर पर गलत दिशा से आ रही थी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों मोटरसाइकिलें
क्षतिग्रस्त हो गईं और उमा नाथ कोल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल
उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति
को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जामताड़ा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, सदर अस्पताल पहुंचने
पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। निधन
की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे समर्थक उमा नाथ कोल के निधन की जानकारी मिलते
ही उनके समर्थक, शुभचिंतक और कोल समाज से जुड़े लोग सदर अस्पताल पहुंचने लगे।
समाज के लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। सामाजिक कार्यकर्ताओं के अनुसार, उमा नाथ कोल ने अपने
जीवन का बड़ा हिस्सा कोल समाज को संगठित करने,
लोगों को जागरूक करने और समाज के
अधिकारों के लिए आवाज उठाने में लगाया। उनके निधन से समाज ने एक अनुभवी मार्गदर्शक
और मजबूत नेतृत्व खो दिया है। दूसरी
बाइक जब्त, चालक हिरासत में इधर,
हादसे के बाद पुलिस ने दूसरी मोटरसाइकिल
को जब्त कर उसके चालक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि हादसे में दूसरा
बाइक चालक भी घायल हुआ है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में
लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी
होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।














