फिर बदलेगा झारखंड का मौसम, 5 से 8 अक्टूबर तक कई जिलों में बारिश के आसार
रांची: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। वहीं, 3 और 4 अक्टूबर को राज्य में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। इसके बाद 5 अक्टूबर से कई जिलों में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 5 अक्टूबर को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना है। उत्तर-पूर्वी झारखंड के इन जिलों में मौसम में बदलाव का असर देखने को मिल सकता है। 6 अक्टूबर को बारिश का दायरा और बढ़ सकता है। उत्तर-पूर्वी जिलों के अलावा रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। राज्य के उत्तरी-पश्चिमी हिस्से में भी मौसम पूरी तरह शुष्क नहीं रहेगा। पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार, 7 अक्टूबर को भी राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कई इलाकों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, बारिश का प्रभाव सभी जिलों में एक समान नहीं रहेगा। कुछ स्थानों पर मौसम सामान्य रह सकता है, जबकि कुछ इलाकों में बारिश और गरज की स्थिति बन सकती है। 8 अक्टूबर को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।5 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
6 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश की संभावना
7 अक्टूबर को भी बारिश का दौर जारी रहने के आसार
8 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश














