जामताड़ा: गोविंदपुर-साहिबगंज नेशनल हाईवे पर मोहनपुर मोड़ के पास मंगलवार को ट्रक और चांदनी यात्री बस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में करीब आठ यात्री घायल हो गए। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पिकअप वाहन से सीएचसी नारायणपुर पहुंचाया गया। चिकित्सक डॉ. अर्नब स्वरूप के अनुसार, दो गंभीर घायलों को धनबाद पीएमसीएच रेफर किया गया है।

घायलों में बिनोद दास (65), करोना देवी (56), दिवाकर भंडारी (66), बंशीका कुमारी (3), अंकुश कुमार (37), मुमताज अंसारी (18) और मरियम मुर्मू (30) शामिल हैं।

बताया गया कि बस धनबाद से दुमका जा रही थी, जबकि ट्रक जामताड़ा से नारायणपुर की ओर आ रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी।