गिरिडीह गुरुद्वारे में गुरु नानक प्रकाश पर्व पर कीर्तन, एक हजार लोगों ने ग्रहण किया लंगर
गिरिडीह: गुरु नानक देव जी के 558वें प्रकाश पर्व पर गिरिडीह गुरुद्वारे में विशेष कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और गुरु जी के संदेशों को याद किया। गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से करीब एक हजार लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने सेवा भाव के साथ लंगर ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रेम, समानता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश दिया गया। गुरुद्वारा प्रधान गुलवंत सिंह मंगिया ने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन मानवता, एकता और सेवा का प्रतीक है। उनकी शिक्षाओं को अपनाकर समाज में प्रेम और सद्भाव को मजबूत करना ही प्रकाश पर्व का वास्तविक उद्देश्य है।














