हजारीबाग: संजय सिंह स्टेडियम में चल रहे मेयर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम लीग मुकाबले में रांची इलेवन ने हजारीबाग एचडीसीए को 74 रन से हरा दिया। पहले सेमीफाइनल से पूर्व खेले गए इस मुकाबले में रांची ने शानदार प्रदर्शन किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची इलेवन ने 200 रन बनाए और हजारीबाग एचडीसीए को 201 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में हजारीबाग की टीम 126 रन पर ऑलआउट हो गई।

रांची की जीत के हीरो युवराज रहे। उन्होंने महज 21 गेंदों में 50 रन की विस्फोटक पारी खेलने के साथ गेंदबाजी में तीन विकेट भी चटकाए। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मुकाबले में अंपायर की भूमिका कुणाल और खुर्शीद आलम ने निभाई। चंदन सिंह और शरीफुल्लाह गुड्डू ने उद्घोषणा की, जबकि अनिकेतन स्कोरर रहे। मैच में हजारीबाग के उपायुक्त ने भी मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया।