भुरकुंडा गुरुद्वारे में गुरु नानक देव का 557वां प्रकाश पर्व, सैकड़ों ने ग्रहण किया लंगर
रामगढ़: भुरकुंडा गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी और एनटीपीसी पीवीयूएनएल के सीईओ एके सहगल गुरुद्वारे पहुंचे। दोनों ने दरबार साहिब में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। प्रकाश पर्व पर अखंड पाठ, शबद-कीर्तन और अरदास सहित विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बाद अटूट लंगर का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर भुरकुंडा पंचायत के मुखिया अजय पासवान, लाल सिंह रंधावा, गुरदीप सिंह रैखी, जसपाल सिंह, निशांत सिंह और जगतार सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।














