हिंडाल्को के खिलाफ आंदोलन का दूसरा दिन, ग्रामीण रैयत महिलाओं में आक्रोश; आज उपायुक्त और GM के साथ होगी वार्ता
झारखंड: हिंडाल्को के विरुद्ध
ग्रामीण रैयतों का आंदोलन आज दूसरे दिन भी जारी है। आंदोलन स्थल पर ग्रामीण रैयत
महिलाओं में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बीती रात
आंदोलन स्थल पर प्रशासन और हिंडाल्को से जुड़े लोगों ने कार्रवाई करते हुए वहां
लगाए गए टेंट और बर्तनों को फेंक दिया। ग्रामीणों का यह भी
आरोप है कि आंदोलन स्थल पर लगाए गए पोस्टर और बैनर फाड़ दिए गए तथा कुछ पोस्टर
अपने साथ ले जाया गया। घटना को लेकर आंदोलनकारी ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्रामीण
रैयत महिलाओं ने इस पूरे मामले को लेकर पुलिस प्रशासन और
हिंडाल्को प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई
है। आंदोलन कर रहे
प्रदर्शनकारियों और प्रशासन के बीच वार्ता के लिए आज दोपहर 3 बजे का समय
निर्धारित किया गया है। वार्ता में उपायुक्त और हिंडाल्को के GM के शामिल होने की बात कही गई है।अब सभी की नजरें इस वार्ता पर
टिकी हैं। ग्रामीण रैयतों की मांगों और बीती रात हुई घटना को लेकर प्रशासन और
हिंडाल्को प्रबंधन का पक्ष सामने आने के बाद आंदोलन को लेकर आगे की स्थिति स्पष्ट
हो सकती है।आज 3 बजे होगी वार्ता














