चांडिल में अनियंत्रित आयशर वैन स्वर्णरेखा कैनाल में घुसी, चालक बाल-बाल बचा
चांडिल: सरायकेला-खरसावां
जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के गांगूडीह में डैम रोड स्थित स्वर्णरेखा कैनाल में मंगलवार को एक आयशर वैन अनियंत्रित
होकर जा घुसी। हादसे में वाहन चालक बाल-बाल बच गया और पूरी तरह सुरक्षित बताया जा
रहा है। जानकारी
के अनुसार, आयशर वैन अनुमंडल
मुख्यालय की ओर से चांडिल की तरफ जा रही थी। इसी दौरान गांगूडीह के पास वाहन अचानक
अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित स्वर्णरेखा कैनाल में जा घुसा। बताया
जा रहा है कि आयशर वैन में बालू
लदा हुआ था। कैनाल में पानी कम होने के कारण वाहन
पूरी तरह पानी में नहीं डूबा, जिससे
बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना
के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी
चांडिल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की
जांच शुरू की।पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल हादसे
में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।














