सरायकेला: कांड्रा आजाद बस्ती में बुधवार को मां मनसा देवी की पूजा के अवसर पर धार्मिक आयोजन किया गया। इस मौके पर झामुमो के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह केंद्रीय सदस्य गणेश महाली ने मुन्ना मंडल के आवास पहुंचकर पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया।
गणेश महाली ने मां मनसा देवी के समक्ष माथा टेककर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन के लिए मुन्ना मंडल एवं उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान गणेश महाली ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों के बीच सामाजिक जुड़ाव और सद्भाव बढ़ता है।
पूजा समारोह में स्थानीय श्रद्धालुओं और आसपास के लोगों ने भी हिस्सा लिया। सभी ने मां मनसा देवी की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।














