Dhanbad Fashion Runway 2026 ऑडिशन में चमकी स्थानीय प्रतिभाएं, उमड़ी युवाओं की भीड़
धनबाद: शहर
के फैशन प्रेमियों और उभरते मॉडल्स के लिए 23
सितंबर 2026
का दिन खास रहा। WAMS
Modeling Institute के
बैनर तले आयोजित Dhanbad Fashion Runway 2026
के ऑडिशन सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
स्थानीय प्रतिभाओं को फैशन की दुनिया में मंच देने के उद्देश्य से आयोजित इस
कार्यक्रम में युवाओं का खासा उत्साह देखने को मिला। धनबाद के Tamashaa Marriage Hall में आयोजित ऑडिशन में धनबाद और आसपास के
क्षेत्रों से आए दर्जनों मेल और फीमेल मॉडल्स ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने
रैंप वॉक, कॉन्फिडेंस और
स्टाइलिंग के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ऑडिशन के दौरान
प्रतिभागियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। जूरी सदस्यों के अनुसार, युवाओं ने अपने हुनर और फैशन के प्रति
जुनून का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने रैंप पर अपने आत्मविश्वास और प्रस्तुति
से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के आयोजकों
के मुताबिक, Dhanbad Fashion Runway 2026 का उद्देश्य केवल मॉडलिंग तक सीमित नहीं
है। आयोजन के माध्यम से धनबाद के उभरते फैशन डिजाइनर्स, मेकअप आर्टिस्ट्स और फैशन इंडस्ट्री से
जुड़े अन्य क्रिएटिव प्रोफेशनल्स को भी आगे बढ़ने का अवसर देने की कोशिश की जा रही
है। ऑडिशन के जरिए चुने
जाने वाले फाइनलिस्ट्स को मुख्य फैशन रनवे शो के लिए विशेष प्रशिक्षण दिए जाने की
बात आयोजकों ने कही है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को रैंप वॉक, प्रस्तुति, स्टाइलिंग और मंच पर आत्मविश्वास के साथ
प्रदर्शन करने के लिए तैयार किया जाएगा। आयोजकों ने ऑडिशन में
हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार जताया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं की भागीदारी और उत्साह को देखते हुए आयोजकों ने आगामी
मुख्य फैशन रनवे शो को लेकर उम्मीद जताई है। धनबाद में इस तरह के
आयोजन से स्थानीय मॉडल्स, डिजाइनर्स
और फैशन से जुड़े कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक मंच मिलने की
उम्मीद है। अब ऑडिशन के बाद चुने जाने वाले फाइनलिस्ट्स की नजर आगामी मुख्य फैशन
रनवे शो पर रहेगी।स्थानीय प्रतिभाओं को
मिलेगा मंच
युवाओं में दिखा खास
उत्साह















