गढ़वा जिले मे प्रेम प्रसंग में युवक टावर पर चढ़ा
गढ़वा जिले के रंका
थाना क्षेत्र के खपरो गांव में शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जहां प्रेम प्रसंग से
आहत एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान खपरो गांव निवासी असदुल्ला
अंसारी के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार असदुल्ला का मानपुर की एक युवती के साथ
पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। इसी बीच युवती के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी
जगह तय कर दी, जिससे
नाराज़ होकर युवक टावर पर चढ़ गया।घटना की सूचना मिलते ही रंका थाना पुलिस मौके पर
पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए प्रयास शुरू किया। इस दौरान
स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और सभी स्थिति को देखकर हैरान रह
गए।युवक के पिता खुर्शीद अंसारी ने बताया कि लड़की उनके ही समुदाय की है और कुछ
दिन पहले थाना में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हुआ था जिसमें शादी कराने की सहमति बनी थी।
लेकिन बाद में लड़की के परिजनों ने अपना फैसला बदल दिया जिससे युवक आक्रोशित हो गया।फिलहाल पुलिस
और स्थानीय लोग युवक को समझाने बुझाने में जुटे हुए
हैं ताकि
उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सके और कोई अनहोनी न हो।















