हजारीबाग में पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में पत्रकारों का आक्रोश खुलकर सामने आया। प्रेस क्लब रामगढ़ के बैनर तले सुभाष चौक पर बड़ी संख्या में पत्रकार जुटे और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस घटना को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला बताया।प्रेस क्लब रामगढ़ के अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार बीरू और धर्मेंद्र पटेल ने कहा कि पत्रकार हमेशा मर्यादा और संयम में रहते हैं लेकिन उनकी सहनशीलता की परीक्षा नहीं ली जानी चाहिए। उन्होंने मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।इसके साथ ही पत्रकारों ने रामगढ़ में आयोजित स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम का पूर्ण बहिष्कार करने का भी ऐलान किया।