हजारीबाग में सुरक्षा निगरानी अभियान
हजारीबाग पुलिस
अधीक्षक के निर्देश पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष
निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बैंक ज्वेलरी दुकान और पेट्रोल पंप जैसे
महत्वपूर्ण संस्थानों को चिन्हित कर उन पर लगातार नजर रखी जा रही है।इस अभियान में
जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी सक्रिय
रूप से शामिल हैं। सभी थाना क्षेत्रों में विशेष निगरानी टीम गठित कर लगातार
निरीक्षण किया जा रहा है।140 बैंकों
पर विशेष नजर 102
पेट्रोल पंप पर नियमित जांच 146 ज्वेलरी दुकानों की निगरानी इस तरह जिले के कुल 388
महत्वपूर्ण संस्थानों को चिन्हित कर उन
पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।चिन्हित सभी संस्थानों पर रजिस्टर खोला गया है जिसमें पेट्रोलिंग
पदाधिकारी को प्रतिदिन अपनी उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। इन सभी
गतिविधियों की निगरानी जिला कंट्रोल रूम द्वारा की जा रही है
ताकि किसी भी तरह की
लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।हजारीबाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह
अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा जिससे जिले में अपराध पर नियंत्रण और
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।














