हजारीबाग बस स्टैंड में जलजमाव
हजारीबाग के पुराना
बस स्टैंड में हल्की बारिश के बाद ही हालात बदतर हो गए हैं। बुधवार दोपहर कुछ देर
बारिश रुकने के बावजूद पूरे बस स्टैंड परिसर में पानी भर गया
जिससे यह जगह तालाब
जैसी नजर आने लगी।स्थानीय लोगों के अनुसार, जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने
के कारण हर बारिश में पानी जमा हो जाता है। इस बार भी पानी के साथ कचरा तैरता हुआ
दिखाई दिया जिससे
गंदगी और दुर्गंध की समस्या बढ़ गई है।यात्रियों को आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड
पर खड़ी बसों के चालक और परिचालक भी जलजमाव के कारण परेशान हैं। कई जगहों पर पानी
इतना अधिक भर गया है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन
से मांग की है कि जल्द से जल्द जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और सफाई
अभियान चलाकर इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।















