हजारीबाग में पानी सप्लाई केंद्र का निरीक्षण
हजारीबाग जिले के
कटकमसांडी स्थित छड़वा डैम पानी सप्लाई केंद्र का महापौर अरविंद कुमार राणा ने
मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। शहरवासियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने
को लेकर उन्होंने व्यवस्था की बारीकी से जांच की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक
निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान महापौर ने केंद्र की साफ सफाई मशीनों की स्थिति और जल आपूर्ति प्रणाली
का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की
प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की
जाएगी।इस दौरान यह भी सामने आया कि कुछ महंगी मशीनों के रख रखाव में लापरवाही बरती जा रही थी। पानी के रिसाव के कारण
लाखों रुपये की लागत से लगी तीन मशीनों में पानी भर गया था जिससे उनके खराब होने का खतरा उत्पन्न
हो गया था। हालांकि कर्मियों की तत्परता से समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया और
मशीनों को सुरक्षित बचा लिया गया।महापौर ने जहां प्रबंधन को लापरवाही को लेकर कड़ी
चेतावनी दी वहीं
समय पर कार्रवाई करने वाले कर्मियों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी
और सतर्कता से ही व्यवस्था मजबूत होती है।महापौर ने साफ सफाई व्यवस्था को संतोषजनक बताया लेकिन इसे और बेहतर बनाने के निर्देश
दिए। उन्होंने जलाशयों की नियमित सफाई और मशीनों के समय-समय पर मेंटेनेंस
सुनिश्चित करने पर जोर दिया ताकि जल आपूर्ति बाधित न हो।उन्होंने यह
भी स्पष्ट किया कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराई गई तो संबंधित
जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।महापौर के इस निरीक्षण के बाद शहरवासियों को
उम्मीद है कि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा और उन्हें नियमित रूप से
स्वच्छ पानी मिल सकेगा।















