दुमका जिले के मसलिया प्रखंड अंतर्गत मसलिया बाजार स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र नितेश कुमार मुर्मू को सम्मानित किया गया। नितेश ने 454 अंक प्राप्त कर 90.08 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है जिससे विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष कालाचंद नंदी ने नितेश को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने भी छात्र की सफलता पर गर्व जताया और अन्य छात्रों को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. कौशल कुमार तापस कुमार नंदी दोलन दास मंदिरा नंदी सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने नितेश की मेहनत और लगन की सराहना की।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां न सिर्फ छात्र के लिए बल्कि पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात होती हैं और इससे अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।