बाघमारा कतरास कॉलेज में शिक्षक से मारपीट
बाघमारा स्थित कतरास
कॉलेज में इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. धनंजय पाठक के साथ कथित मारपीट की
घटना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP की कतरास कॉलेज इकाई ने तीखी
प्रतिक्रिया दी है। परिषद ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर तत्काल कार्रवाई
की मांग की है।ABVP का
आरोप है कि 09 मई
2026 को कॉलेज परिसर में
डॉ. धनंजय पाठक के केबिन में उनके साथ हाथापाई और मारपीट की गई। संगठन ने दावा
किया कि इस घटना में NSUI से
जुड़े कुछ तत्वों और बाहरी लोगों की संलिप्तता रही है।परिषद ने कहा कि यह सिर्फ एक
शिक्षक पर हमला नहीं बल्कि पूरे शैक्षणिक वातावरण और महाविद्यालय की गरिमा पर सीधा
हमला है।ABVP ने
दावा किया है कि घटना से जुड़े कई लोगों की पहचान वीडियो फुटेज में स्पष्ट रूप से
हो रही है। संगठन द्वारा जिन नामों का उल्लेख किया गया है उनमें राज रंजन साहिल अली तारिक अनवर शायुम खान और आकाश
परमानिक सहित अन्य लोग शामिल हैं।कतरास कॉलेज इकाई के छात्र नेता शुभम हजारी ने
कहा कि यदि दोषियों पर जल्द और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो यह संदेश जाएगा कि
कॉलेज प्रशासन बाहरी दबाव और राजनीतिक प्रभाव में काम कर रहा है।उन्होंने कहा कि
विद्यार्थी परिषद छात्रों और शिक्षकों के सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगी। ABVP
ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने
जल्द कठोर कदम नहीं उठाए तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा।















