गिरिडीह सड़क हादसे में युवक की मौत
गिरिडीह जिले के
तिसरी प्रखंड में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद
आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने तिसरी चौक को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।मृतक
की पहचान खाटपोंक निवासी 30 वर्षीय
सूरज कुमार यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सूरज अपने घर से बाइक पर
सवार होकर ससुराल ककनी जा रहे थे। इसी दौरान जमुनियाटांड़ मोड़ के पास एक अज्ञात
सवारी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।धक्का लगने की आवाज सुनकर आसपास के
ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत तिसरी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर
दिया।बताया जा रहा है कि मृतक के दो बेटे और एक बेटी हैं। हादसे की खबर मिलते ही
परिवार में मातम छा गया।घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने तिसरी चौक को जाम
कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी
शंभूनाथ ईश्वर मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाकर सड़क जाम हटवाया और शव
को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।















