सिल्ली विधायक अमित महतो शिक्षा सुधार के मिशन पर सक्रिय
सिल्ली विधायक अमित
कुमार महतो शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के मिशन पर सक्रिय हो गए हैं।
इसी क्रम में वे रांची जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) के साथ सिल्ली प्रखंड अंतर्गत बालिका
उच्च विद्यालय पतराहातू का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। स्कूल में
शिक्षण व्यवस्था अव्यवस्थित और पढ़ाई सही तरह से न होने पर विधायक और DEO दोनों ने कड़ी नाराज़गी जताई।निरीक्षण
के दौरान स्कूल में कई गंभीर खामियां सामने आईं। अव्यवस्था और अनियमितता को देखते
हुए तत्काल प्रभाव से स्कूल के प्रिंसिपल को बदल दिया गया विधायक अमित महतो ने
कहा विधायक बनने के बाद से ही मैंने शिक्षा
सुधार को प्राथमिकता दी है। मैं लगातार सभी स्कूलों का निरीक्षण कर रहा हूँ ताकि
बच्चों की पढ़ाई पर कोई असर न पड़े। जो भी आवश्यक सामग्री या संसाधन चाहिए होंगे,
उन्हें जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।
स्कूल प्रबंधन समिति (अध्यक्ष और सचिव) को भी बदला गया स्मार्ट क्लास
का मामला प्रिंसिपल
पर कार्रवाई निरीक्षण में यह भी सामने आया कि पूर्व विधायक
सुदेश महतो द्वारा शुरू किया गया स्मार्ट क्लास लंबे समय से बंद है। फंड की कमी के
कारण बंद पड़े स्मार्ट क्लास के सभी उपकरण स्कूल के प्रिंसिपल अपने घर ले गए थे।इस
पर रांची DEO ने गहरा आक्रोश जताते हुए निर्देश दिया स्मार्ट क्लास की सभी सामग्री कल सुबह तक स्कूल में वापस होनी चाहिए, अन्यथा कार्रवाई होगी।विधायक ने स्पष्ट कहा कि “शिक्षा
में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।स्कूल में सुधार के लिए कई अन्य निर्देश भी
दिए गए और जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन स्थानीय प्रशासन द्वारा दिया
गया।















