रामगढ़ सड़क शिलान्यास
रामगढ़ झारखंड गिद्दी डाड़ी प्रखंड के
मिश्राईन मोढ़ा पंचायत अंतर्गत ग्राम रिकवा में विकास कार्यों को नई दिशा मिली है।
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने
संयुक्त रूप से सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।डीएमएफटी मद से करीब 3 करोड़ रुपये की लागत
से बनने वाली यह सड़क लगभग 3 किलोमीटर लंबी होगी
जो बाला महतो के घर से चानो पक्की सड़क
होते हुए मोती महतो के घर तक बनेगी।ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का पारंपरिक ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान सांसद
मनीष जायसवाल ने महिला समिति की सदस्यों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। दीदियों
ने भवन की कमी और बैंक पासबुक अपडेट में आने वाली तकनीकी दिक्कतों की जानकारी दी जिस पर सांसद ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से बात कर समाधान
का आश्वासन दिया।साथ ही गांव में बन रहे मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए टाइल्स
उपलब्ध कराने की भी घोषणा की गई।सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि विकास एक
सतत प्रक्रिया है और जल्द ही क्षेत्र में एक और नई सड़क का निर्माण शुरू किया
जाएगा।वहीं विधायक तिवारी महतो ने कहा कि क्षेत्र का विकास लगातार जारी है और
उन्होंने डाड़ी प्रखंड को रामगढ़ जिले में शामिल करने की मांग भी उठाई ताकि लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में सुविधा हो।इस मौके
पर कई जनप्रतिनिधि पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।















