पतरातू पुलिस निरीक्षण
रामगढ़ झारखंड पतरातू पुलिस अनुमंडल
क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से रामगढ़ पुलिस अधीक्षक
मुकेश कुमार लुणायत ने सभी थाना और ओपी का निरीक्षण किया।इस दौरान एसडीपीओ सहित कई
थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। एसपी ने पतरातू थाना बासल थाना भदानीनगर ओपी
भुरकुंडा ओपी और बरकाकाना ओपी का दौरा
कर क्षेत्र के भौगोलिक परिदृश्य और पुलिस व्यवस्था की जानकारी ली।निरीक्षण के
दौरान उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन संगठित अपराध पर
नियंत्रण और पुलिस पब्लिक संबंध सुधारने पर विशेष जोर दिया। साथ ही गश्त बढ़ाने
के निर्देश भी दिए गए।एसपी ने थाना में कार्य बंटवारे सिरिस्ता अभिलेखों के
रख रखाव लंबित वारंट
कुर्की और सम्मन से संबंधित मामलों की
भी समीक्षा की।उन्होंने फरार अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी आरोप पत्रित
अपराधियों के भौतिक सत्यापन
पासपोर्ट और चरित्र प्रमाण पत्र के लंबित मामलों के निष्पादन सीसीटीएनएस प्रविष्टि
और ईसाक्ष्य की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।एसपी ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी
मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।














