रामगढ़ झारखंड मांडू प्रखंड के आरा उत्तरी पंचायत सचिवालय में कॉमन सर्विस सेंटर CSC झारखंड राज्य मुख्यालय रांची की टीम द्वारा वीएलई Village Level Entrepreneurs के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यशाला में जिले के 50 से अधिक वीएलई ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य CSC द्वारा संचालित विभिन्न डिजिटल सेवाओं की जानकारी देना और उन्हें ग्रामीण व सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए वीएलई को सशक्त बनाना था।कार्यशाला में प्रतिभागियों को G2C, B2C, डीजी पे बैंकिंग इंश्योरेंस टेली लॉ सहित कई सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही CSC पोर्टल के उपयोग और योजनाओं की अपडेट जानकारी प्राप्त करने के तरीके भी समझाए गए।कार्यक्रम का शुभारंभ CSC झारखंड के राज्य प्रमुख शंभू कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण देश के विकास की रीढ़ है और सेवाओं को पारदर्शी समयबद्ध व नागरिक केंद्रित तरीके से उपलब्ध कराना जरूरी है।कार्यशाला के दौरान वीएलई ने भी संकल्प लिया कि वे डिजिटल सेवाओं को गांव-गांव तक जिम्मेदारी के साथ पहुंचाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।इस मौके पर CSC झारखंड के प्रवीण कुमार, सोनेलाल कुमार इंद्रजीत कुमार सहित कई अधिकारी और वीएलई मौजूद रहे।