जामताड़ा जिले में इन दिनों प्रचंड गर्मी
जामताड़ा जिले में इन दिनों प्रचंड
गर्मी और चिलचिलाती धूप से जनजीवन अस्त व्यस्त
हो गया है। तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से हालात बेहद कठिन हो गए हैं।सुबह
के समय थोड़ी राहत जरूर मिलती है, लेकिन 10 बजे के बाद सूरज की तेज तपिश लोगों को घरों में रहने पर मजबूर
कर देती है। दिन के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है।गर्मी का सबसे
ज्यादा असर मजदूर वर्ग, बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। बाहर काम करने वाले लोगों
के लिए स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो गई है।सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.
दिनेश कुमार ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में
शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।डॉक्टरों
ने सलाह दी है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। बाहर निकलते समय
सिर और चेहरे को ढककर रखें
छाता या टोपी का उपयोग करें और दोपहिया
वाहन चालक हेलमेट या गमछा जरूर पहनें।प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी लोगों को
जागरूक कर रहे हैं ताकि भीषण गर्मी के प्रभाव से बचा जा सके।














