रामगढ़ मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत रांची स्थित खेलगांव इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रामगढ़ जिले को विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की।इस उपलब्धि पर उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज ने खुशी जताते हुए पूर्व उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल जिला पंचायती राज पदाधिकारी निशा कुमारी सिंह सहित सभी अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान टीमवर्क समर्पण और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।वर्ष 2024-25 के लिए रामगढ़ जिले को कई श्रेणियों में पुरस्कार मिले हैं उत्कृष्ट जिला परिषद में प्रथम स्थान उत्कृष्ट पंचायत समिति में दुलमी को प्रथम स्थान स्वच्छ एवं स्वस्थ पंचायत समिति में गोला को प्रथम स्थान श्रेष्ठ ग्राम सभा में पतरातू कंडेर 31वां और इचातु दुलमी 32वां स्थान स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम पंचायत में कोराम्बे गोला 17वां स्थान उत्कृष्ट ग्राम पंचायत में बरियातू गोला को चौथा स्थान उपायुक्त ने कहा कि यह उपलब्धि पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों के सामूहिक प्रयास का नतीजा है। उन्होंने सभी को भविष्य में भी बेहतर कार्य कर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।इस कार्यक्रम में राज्यभर से आए प्रतिनिधियों और पंचायत पदाधिकारियों ने भाग लिया\ जहां पंचायत स्तर पर नवाचार स्वच्छता और सुशासन के उत्कृष्ट कार्यों को सराहा गया।