छत्तरपुर पलामू थाना क्षेत्र के मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य मार्ग स्थित रुदवा गांव के पास NH-98 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया।जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो और एर्टिगा के बीच आमने सामने जोरदार टक्कर हुई जिसमें कई लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे के दौरान एक व्यक्ति गाड़ी में फंस गया जिसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।घटना की सूचना मिलते ही छत्तरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों की गति काफी तेज थी जिसके कारण टक्कर इतनी भयावह हो गई।स्थानीय लोगों ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।