रामगढ़ मृत्यु प्रमाण विवाद
रामगढ़ झारखंड गिद्दी डाड़ी प्रखंड में प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया
है जहां एक पिता को अपने बेटे के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 70 दिनों से भटकना पड़
रहा है।मृतक गौरव कुमार की 16 फरवरी 2026 को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि सभी
आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद उन्हें अब तक मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं
दिया गया।पीड़ित सियाराम सिंह ने जब अपनी व्यथा हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल को
सुनाई, तो सांसद तुरंत सक्रिय हो गए। उन्होंने डाड़ी प्रखंड विकास
पदाधिकारी अनु प्रिया को कई बार फोन किया
लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।इसके बाद
सांसद स्वयं प्रखंड कार्यालय पहुंचे
जहां सन्नाटा देख उनका गुस्सा और बढ़
गया। कार्यालय में बीडीओ के अनुपस्थित रहने और फोन न उठाने पर उन्होंने कड़ी
नाराजगी जताई।सांसद ने मौके पर मौजूद कर्मियों को फटकार लगाते हुए अल्टीमेटम दिया
कि यदि 24 घंटे के भीतर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया तो वे स्वयं प्रखंड कार्यालय में धरने पर बैठेंगे।सांसद के इस
सख्त रुख के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और आम जनता के बीच इस
कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है।















