रामगढ़ रजरप्पा ज्वैलर्स डकैती खुलासा
रामगढ़ पुलिस ने
रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित शिव शंकर ज्वैलर्स डकैती कांड का बड़ा खुलासा करते हुए
दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से डकैती में लूटे गए सोना चांदी के गहने भी बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।रामगढ़ पुलिस अधीक्षक
मुकेश कुमार लुनायत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत
चितरपुर रजरप्पा मोड़ स्थित शिव शंकर ज्वैलर्स में डकैती की घटना को अंजाम दिया
गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक चंदन वत्स के नेतृत्व में
एसआईटी का गठन किया गया था।एसआईटी द्वारा पूर्व में इस मामले में 7 अपराधियों को गिरफ्तार कर सोना-चांदी के
आभूषण बरामद किए जा चुके थे।पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मामले के मुख्य आरोपी
सुभानी अंसारी उर्फ ललका की पत्नी नाजमा खातून और दामाद शहनवाज हुसैन के पास लूट
के गहने छिपाकर रखे गए हैं। पुलिस ने छापेमारी कर नाजमा खातून के घर से जमीन में
गाड़कर रखे गए सोना और चांदी के जेवर बरामद किए।पुलिस ने करीब 49 ग्राम सोने के गहने और लगभग 1350
ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
इनमें हार झुमका चुड़ी कंगन और अंगूठियां
शामिल हैं।पुलिस ने बताया कि इस कांड में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी
और बाकी सामानों की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।















