रामगढ़ रजरप्पा मंदिर परिसर से अवैध अतिक्रमण के तहत 254 दुकानों को हटाने के बाद जिला उपायुक्त श्री ऋतुराज ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर को एक विकसित पर्यटन स्थल के रूप में तैयार करने की रूपरेखा पर चर्चा की। प्रशासन और राज्य सरकार की योजना के तहत यहां सुनियोजित विकास सौंदर्यीकरण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।इस योजना में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं स्वच्छता व्यवस्था में सुधार और भैरवी नदी किनारे रेड ज़ोन में बैरिकेडिंग जैसी व्यवस्थाएं शामिल होंगी ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।प्रशासन का लक्ष्य है कि रजरप्पा धाम को एक आकर्षक और व्यवस्थित धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिले।निरीक्षण के दौरान रामगढ़ एसडीएम अनुराग तिवारी डीएफओ नितीश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।