रामगढ़ बरका सयाल क्षेत्र के उरीमारी स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन RCMU कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट से यूनियन को मिली मान्यता पर खुशी व्यक्त की गई।बताया गया कि यूनियन के तीन गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस बीच सुप्रीम कोर्ट द्वारा संजीव रेड्डी और अनूप सिंह गुट को मान्यता मिलने के बाद संगठन को मजबूती मिलने की खबर से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।बैठक में एरिया सचिव सह कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजू यादव के नेतृत्व में यूनियन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।राजू यादव ने कहा कि इस मान्यता से यूनियन अब और अधिक सशक्त होकर मजदूरों के हित में कार्य कर सकेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे मजदूरों की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी और उनके अधिकारों की रक्षा बेहतर तरीके से हो पाएगी।इस मौके पर सीताराम किस्कू जीआर भगत लालो महतो कंचन मांझी धर्मदेव विश्वकर्मा विश्वनाथ मांझी राज कुमार सिंह मोहम्मद अली हसन मो. अमजद रघूपति यादव अशोक कुमार शतीश कुमार मोहम्मद मुबारक दीपक विश्वकर्मा कानू मांझी मो. गुलाम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।