धनबाद निरसा अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का खुलासा
धनबाद निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने
प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह का
सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है।बताया गया कि 22
अप्रैल को चिरकुंडा थाना क्षेत्र के
लायकडीह डिप कोलियरी स्थित एक बंद क्वार्टर में चोरी की घटना हुई थी जहां चोरों ने तीन अलमारी का ताला तोड़कर आभूषण और नगदी की
चोरी की थी। इस संबंध में गृह स्वामी किशोर कुमार सिंह ने थाना में शिकायत दर्ज
कराई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और गुप्त सूचना के
आधार पर चिरकुंडा 3 नंबर चढ़ाई के पास जांच के दौरान एक पल्सर बाइक पर सवार तीन
संदिग्ध युवकों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदातों में संलिप्तता
स्वीकार कर ली।पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी में इस्तेमाल औजार आभूषण और नगदी बरामद किए हैं। आरोपियों ने यह भी कबूल किया कि
वे धनबाद झरिया
सुदामडीह बोकारो और पश्चिम
बंगाल के पुरुलिया सहित कई इलाकों में 40
से 50
चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।गिरफ्तार
आरोपियों में आफताब अंसारी उर्फ पकड़ू
सद्दाम अंसारी जोड़ापोखर धनबाद और नसीम अंसारी आसनसोल शामिल हैं। तीनों के खिलाफ पहले
से कई मामले दर्ज हैं और ये पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।फिलहाल पुलिस ने तीनों
आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।














