धनबाद होली से पहले टाउन हॉल में शांति समिति की बैठक
होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने
को लेकर बुधवार को धनबाद टाउन हॉल में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की
अध्यक्षता उपायुक्त आदित्य रंजन ने की। इस दौरान एसएसपी प्रभात कुमार सहित विभिन्न
क्षेत्रों के प्रशासनिक अधिकारी
पुलिस पदाधिकारी और शांति समिति के
सदस्य मौजूद रहे।उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि जिस तरह नगर निगम चुनाव
शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ
उसी तरह होली का त्योहार भी शांति सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाए। उन्होंने बताया कि इसके
लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश
दिए गए हैं।उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का विजय जुलूस
नहीं निकाला जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर धारा 160
का भी उपयोग किया जाएगा। उन्होंने
जिलेवासियों को होली एवं रमजान की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द बनाए
रखने की अपील की।वहीं एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि बैठक के दौरान शांति समिति के
सदस्यों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के
निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और
त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त
सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।














