लातेहार बारियातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई दो किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
लातेहार जिले के बारियातू थाना पुलिस को
मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने
दो किलो अफीम के गादे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में
लातेहार जेल भेज दिया है।इस संबंध में बारियातू थाना प्रभारी रंजन पासवान ने प्रेस
विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक लातेहार कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली
थी कि काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर जेएच 19
बी 2838
से अफीम तस्करी के उद्देश्य से बारियातू
लाई जा रही है।सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
बालूमाथ विनोद रवानी के नेतृत्व में थाना प्रभारी रंजन पासवान के साथ छापेमारी टीम
का गठन किया गया। इसके बाद थाना क्षेत्र के बठेठ पुल के पास वाहन जांच अभियान
चलाया गया।जांच के दौरान पुलिस ने अफीम तस्कर नेमा गंझू उर्फ मुकेश गंझू पिता स्व. ननकु गंझू
निवासी बालूभंग एवं तेतर गंझू पिता स्व. बिफा गंझू
निवासी गुरवे थाना बारियातू जिला लातेहार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो
किलो अफीम का गादा एक मोटरसाइकिल एवं दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए।जब्त
अफीम की बाजार में अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपियों के
विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें लातेहार कारा भेज दिया गया है।गौरतलब
है कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में जिले में अफीम एवं अन्य मादक
पदार्थों के खिलाफ बीते कई महीनों से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के
तहत सैकड़ों एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया जा चुका है तथा कई तस्करों के
विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।इस छापेमारी अभियान में थाना
प्रभारी रंजन पासवान के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार अनूप कुमार
सहायक अवर निरीक्षक छोटू पांडा सहित
थाना पुलिस के जवान शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से अफीम तस्करों में हड़कंप मच
गया है।














