पलामू जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पत्नी ने पहले पति को खाने में जहर मिलाकर खिलाया और फिर उसकी हत्या को अंजाम दिया।घटना नावाजयपुर थाना क्षेत्र के कतरी गांव की है जहां 15 मार्च को पंकज यादव नामक युवक का शव उसके घर से बरामद हुआ था। शुरुआत में मृतक की पत्नी पिंकी देवी उर्फ मधु ने इसे आत्महत्या का मामला बताया था लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि पिंकी देवी ने ही अपने पति को जहर देकर मारा। थाना प्रभारी सतीश कुमार के अनुसार आरोपी महिला ने हत्या से पहले पति को जहर दिया और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी महिला का अपने मायके के एक युवक के साथ प्रेम संबंध था और इसी संबंध के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया।घटना के बाद आरोपी पत्नी ने मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे सच्चाई सामने गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।बताया जा रहा है कि पंकज यादव मजदूरी करता था और साल में एक दो बार ही घर आता था। दोनों की शादी वर्ष 2024 में हुई थी और उनका एक छोटा बच्चा भी है।