पोटका असेका द्वारा आयोजित ओलचिकी परीक्षा में पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी की सुमिता मुर्मू झारखंड टॉपर बनी हैं। सुमिता मुर्मू ने ओलचिकी की मैट्रिक परीक्षा में 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे झारखंड में पहला स्थान हासिल किया है।उनकी इस उपलब्धि पर नरवा पहाड़ कंपनी कॉलोनी में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जहां राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित दुर्गा प्रसाद मुर्मू ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।समारोह के दौरान माझी बाबा वीरेन टुडू ने कहा कि ओलचिकी भाषा और लिपि को बढ़ावा देने के लिए हर पंचायत में ओलचिकी स्कूल खोलने की जरूरत है ताकि झारखंड की भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ाया जा सके।इस मौके पर झारखंड टॉपर सुमिता मुर्मू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और शिक्षकों को दिया और कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने पर सफलता जरूर मिलती है।