जामताड़ा ईद नमाज
जामताड़ा आज पूरे देश में ईद
का त्योहार बड़े ही उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में झारखंड के
जामताड़ा से एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है
जहाँ हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा
की और अमन चैन की दुआ मांगी।जामताड़ा में ईद के मौके पर सुबह से ही ईदगाह
और मस्जिदों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। छोटे बड़े बुजुर्ग
और नौजवान सभी एक साथ नमाज के लिए जुटे। नमाज के दौरान लोगों ने देश और
दुनिया में शांति भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में खासा
उत्साह देखने को मिला। नए कपड़े
खुशियां
और मिठाइयों के साथ ईद का त्योहार पूरे जोश में मनाया गया।लोगों ने कहा कि हम सभी
के लिए दुआ करते हैं कि देश में अमन और भाईचारा बना रहे। जामताड़ा से आई ये
तस्वीरें एक बार फिर यह संदेश देती हैं कि त्योहार हमें जोड़ने का काम करते हैं और
आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत बनाते हैं।














