बोकारो नावाडीह लापता महिला बरामद
बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र से
लापता एक महिला और दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर रांची
से सकुशल बरामद कर लिया। इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस की कार्यशैली की सराहना हो
रही है।जानकारी के अनुसार
नावाडीह थाना क्षेत्र के खरपीटो गांव
निवासी उल्लास प्रजापति ने 12 अप्रैल 2026 को थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि उनके घर की एक महिला और
दो नाबालिग लड़कियां 11 अप्रैल से लापता हैं। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई जानकारी
नहीं मिली, तो मामला दर्ज कराया गया।पुलिस ने नावाडीह थाना कांड संख्या 27/2026 के
तहत बीएनएस की धारा 96/137(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के
निर्देश पर तकनीकी जांच, सूचना संकलन और बैंक ट्रांजेक्शन के आधार पर टीम ने तेजी से
कार्रवाई की।जांच के दौरान पता चला कि आर्थिक तंगी के कारण तीनों बिना बताए घर
छोड़कर काम की तलाश में रांची चली गई थीं
जहां वे किराए के मकान में रह रही थीं।
इस दौरान उनके खाते से करीब 1600 रुपये की निकासी भी हुई थी।पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते
हुए तीनों को रांची से बरामद कर लिया और न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद
सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया।इस घटना ने यह भी उजागर किया कि आर्थिक परेशानियां
किस तरह लोगों को घर छोड़ने के लिए मजबूर कर देती हैं। वहीं पुलिस की तत्परता से
एक संभावित बड़ी घटना टल गई।















