पोटका जदयू ने ग्रामीण इलाकों में संगठन विस्तार
पोटका जनता दल यूनाइटेड ने पूर्वी
सिंहभूम जिले में संगठन विस्तार को लेकर अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। जिला
अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों खासकर पोटका और आसपास
के प्रखंडों में पार्टी को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।इसी क्रम में
गुरुवार को हाता चौक स्थित रामगढ़ आश्रम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राज्य परिषद सदस्य वीर सिंह देवगम ने की।बैठक में
संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। पोटका
प्रखंड के लिए यश राज मुर्मू को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया जबकि डुमरिया प्रखंड
अध्यक्ष की जिम्मेदारी बृहस्पति कर्मकार को सौंपी गई।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष
सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि विधायक सरयू राय के नेतृत्व में पार्टी पूरे जिले के
ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले
दिनों में प्रखंड स्तर तक कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार की जाएगी।उन्होंने यह
भी कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज
कराएगी।बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार को लेकर उत्साह दिखाया और
ग्रामीण स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने का संकल्प लिया।















