बोकारो में पुष्पा हत्याकांड जांच तेज
बोकारो चर्चित पुष्पा हत्याकांड मामले
में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद बोकारो पुलिस सक्रिय हो गई है। गुरुवार को पिंडराजोरा
थाना पुलिस पुष्पा के माता पिता
को डीएनए सैंपल लेने के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों की
निगरानी में दोनों का सैंपल लिया गया।दरअसल
इस मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई
हुई जिसमें राज्य के डीजीपी
डीआईजी एसपी, एफएसएल डायरेक्टर और
एसआईटी टीम को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। कोर्ट ने सरकार को दो
सप्ताह के भीतर डीएनए रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।इसके साथ ही कोर्ट ने
कोलकाता में डीएनए परीक्षण कराने और रिम्स में बरामद नर कंकाल का पोस्टमार्टम
कराने का भी निर्देश दिया है
ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।वहीं
पुष्पा के माता पिता ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि
उन्हें केवल डीएनए सैंपल के लिए अस्पताल लाया गया लेकिन अब तक घटनास्थल
से बरामद कपड़ों या अन्य सामान की पहचान नहीं कराई गई है।परिजनों ने मामले के
मुख्य आरोपी दिनेश कुमार महतो का नार्को टेस्ट कराने की मांग भी की है ताकि घटना का पूरा सच सामने आ सके।फिलहाल पुलिस कोर्ट के
निर्देशों के तहत आगे की जांच में जुटी है। अब सभी की नजरें डीएनए रिपोर्ट और जांच
के अगले कदमों पर टिकी हैं।















