पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात करते करते हुए झगड़े के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की पलामू जिले के पंडवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी और कुछ दिनों से लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में अपने फुआ के घर रह रही थी।शनिवार की शाम करीब चार बजे मोबाइल पर अपने प्रेमी से बात करने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद नाबालिग लड़की तनाव में आ गई और गुस्से में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना के बाद परिजन शव को लेस्लीगंज से पंडवा अपने गांव दाह संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इसी बीच लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय को घटना की जानकारी मिली जिसके बाद उन्होंने पंडवा थाना प्रभारी से संपर्क कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा।अस्पताल चौकी पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना के बाद परिवार का रो रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।